Edited By suman prajapati, Updated: 25 May, 2025 12:29 PM

टीवी जगत में 'टीआरपी मामा' के नाम से मशहूर एक्टर और होस्ट परितोष त्रिपाठी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर हाल ही में पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी चंद ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को परितोष ने हाल ही में सोशल मीडिया...
मुंबई. टीवी जगत में 'टीआरपी मामा' के नाम से मशहूर एक्टर और होस्ट परितोष त्रिपाठी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर हाल ही में पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी चंद ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को परितोष ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।
परितोष और मीनाक्षी ने दिसंबर 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और अब मई 2025 में वह पेरेंट्स बन गए हैं। पेरेंट्स बनने पर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

परितोष ने इस खास पल को और भी यादगार बनाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक संस्कृत श्लोक और एक गहरे भाव से भरी हिंदी पंक्ति के माध्यम से अपने दिल की बात कही।
उन्होंने लिखा- ''उपाध्यायान् दशाचार्य आचार्याणां शतं पिता । सहस्रं तु पितॄन् माता गौरवेणातिरिच्यते ॥” #बिटिया,बहुत बोलने वाला, चुपचाप है।
बरसती आँखे कह रहीं
वो बिटिया का बाप है''
एक्टर का ये पोस्ट सामने आते ही उन्हें फैंस और करीबी रिश्तेदारों-दोस्तों की लगातार बधाइयां मिलने लग गईं।

2022 में रचाई थी शादी
परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी चंद ने 9 दिसंबर, 2022 को देहरादून, उत्तराखंड में शादी की थी और करीब 3 साल के भीतर ये कपल एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं।
'सुपर डांसर' से मिली पहचान
बता दें, परितोष त्रिपाठी को खासतौर पर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के मंच पर उनके होस्टिंग स्टाइल और अनोखे अंदाज़ के लिए जाना जाता है। अपनी सहज कॉमेडी, शायरी और मस्ती से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।