Edited By suman prajapati, Updated: 29 Jun, 2025 12:09 PM

इस बात पर अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि बिग बॉस 13 और कांटा लगा सॉन्ग फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली के निधन से उनका परिवार खास कर उनके पति पराग त्यागी...
मुंबई. इस बात पर अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि बिग बॉस 13 और कांटा लगा सॉन्ग फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली के निधन से उनका परिवार खास कर उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। पराग त्यागी ने कांपते हाथों, नम आंखों और टूटे दिल से अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी। वहीं, बीवी के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने उनके निधन पर पहली बार चुप्पी तोड़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बीवी के निधन पर क्या बोले पराग त्यागी?
दरअसल, बीवी शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद जब पराग त्यागी घर जा रहे थे, तो उन्होंने मीडिया के साथ इस बारे में बातचीत की और कहा, "मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिएगा आप लोग। वो जहां भी रहे खुश रहे। शांति से रहे बस, ये बस प्रार्थना कीजिएगा प्लीज। प्लीज अभी बस यह बंद कर दीजिए।"
बता दें, पराग त्यागी अपनी बीवी शेफाली पर जान छिड़कते थे। ऐसे में उनके अचानक निधन से वह बुरी तरह टूट गए हैं। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान पराग अपनी बीवी को माथे पर किस करते और सहलाते नजर आए थे। इस वीडियो ने उनके फैंस को भी इमोशनल कर दिया था।

शेफाली जरीवाला का करियर
बता दें, शेफाली जरीवाला बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस थीं जो मुझसे शादी करोगी फिल्म और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी थीं। हालांकि, उन्हें असली फेम 'कांटा लगा' सॉन्ग से मिला था। बिग बॉस सीजन 13 में शेफाली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं, शेफाली के पति पराग त्यागी टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। वो पवित्र रिश्ता और ब्रह्मराक्षस जैसे शोज में काम कर चुके हैं।