प्यारी तस्वीरें: नन्हें दोस्तों संग रिया चक्रवर्ती का बर्थडे सेलिब्रेशन, खूब मचाया हल्ला गुल्ला

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jul, 2025 03:18 PM

rhea chakraborty shares glimpse of her best birthday

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने 1 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। रिया ने अपने इस खास दिन के सेलिब्रेशन की छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने इस खान दिन को नन्हे दोस्तों के साथ हंसी-खुशी मनाया। तस्वीरों में रिया जहां कुछ छोटी...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने 1 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। रिया ने अपने इस खास दिन के  सेलिब्रेशन की छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने इस खान दिन को नन्हे दोस्तों के साथ हंसी-खुशी मनाया।

PunjabKesari

तस्वीरों में रिया जहां कुछ छोटी बच्चियों के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।  एक क्लिप में रिया बच्ची को डांस सिखाती दिख रही है। इसके अलावा, एक और क्लिप में एक बच्ची रिया के लिए गाना गाती नजर आ रही है। रिया ने कुछ इस तरह नन्हें बच्चों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने लिखा-'अपने नन्हे दोस्तों के साथ बिताया अब तक का सबसे शानदार बर्थडे. इन खूबसूरत बच्चों के लिए प्यार और थैंक्स। दिल भर आया।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती ने 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'दोबारा: सी योर ईविल' और 'जलेबी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2024 में रिया ने फिल्मों के अलावा नए प्रोजेक्ट्स में भी किस्मत आजमाई। उन्होंने एक पॉडकास्ट शुरू किया और अपना खुद का फैशन ब्रांड 'चैप्टर 2' लॉन्च किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!