निक जोनस की जान को खतरा! परफॉर्मेंस के दौरान सिर पर पड़ी रेड लेजर लाइट तो भाग खड़े हुए प्रियंका चोपड़ा के पति

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Oct, 2024 09:26 AM

nick jonas runs for cover after laser was aimed at him during prague concert

प्रियंका चोपड़ा के सिंगर पति निक जोनस को जान का खतरा है। ये हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, निक जोनस अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ प्राग में परफॉर्मेंस करने पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो...

लंदन: प्रियंका चोपड़ा के सिंगर पति निक जोनस को जान का खतरा है। ये हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, निक जोनस अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ प्राग में परफॉर्मेंस करने पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निक जोनस स्टेज से उतरकर दर्शकों के बीच से होते हुए भागते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

वो स्टेज से उतरते हुए अपने सिक्यॉरिटी गार्ड को इशारा करते दिख रहे हैं। एक अन्य क्लिप में निक के सिर पर लाल लेजर लाइट से निशाना बनाते हुए देखा गया। कभी लाल लेजर उनके सिर पर और कभी उनके बॉडी पर फोकस करता दिखा। इसके ठीक बाद मौके की नजाकत को भांपते हुए निक वहां से भागे और उनके साथ केविन और जो जोनस भी स्टेज से भाग खड़े हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jonas Daily News (@jonasdailynews_)

 

हालांकि, बताया जा रहा है कि भले इस घटना के कारण जोनस ब्रदर्स को कुछ समय के लिए अपना शो रोकना पड़ा लेकिन जल्द ही उन्होंने कॉन्सर्ट फिर से शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस व्यक्ति को कॉन्सर्ट प्लेस से हटा दिया गया। वहीं जोनस ब्रदर्स की ओर से इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!