1 बजे होगा प्रियंका चोपड़ा के फूफा जी का अंतिम संस्कार,भारी मन से रमन राय हांडा की बेटी मन्नारा ने दी जानकारी

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 09:55 AM

mannara chopra father raman dies family issues cremation ceremony details

फेमस एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया। 72 के रमन राय हांडा लंबे समय से बीमार थे। पिता के निधन की खबर सुनते ही मन्नारा बहन मिताली संग मुंबई लौट आईं हैं।

मुंबई: फेमस एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया। 72 के रमन राय हांडा लंबे समय से बीमार थे। पिता के निधन की खबर सुनते ही मन्नारा बहन मिताली संग मुंबई लौट आईं हैं।

PunjabKesari

वहीं मन्नारा ने भारी मन के साथ पिता के अंतिम संस्कार की जानकारी दी। परिवार के मैसेज में लिखा था- 'गहरे दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।'

PunjabKesari


हांडा परिवार में उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और बेटियां मन्नारा चोपड़ा और मिताली हैं। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली स्थित श्मशान घाट पर होगा।  बता दें कि रमन राय हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे। उनकी शादी कामिनी चोपड़ा से हुई थी जो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ हैं यानी रमन राय प्रियंका के फूफा जी थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!