Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Jun, 2025 11:16 AM

काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपल शो' का तीसरा सीजन आ गया है। पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए। होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी शादी से लेकर पजेसिव फैंस को लेकर सवाल पूछे। सलमान ने भी कई हैरान करने वाले वाक्ये बताए। इसी...
मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपल शो' का तीसरा सीजन आ गया है। पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए। होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी शादी से लेकर पजेसिव फैंस को लेकर सवाल पूछे। सलमान ने भी कई हैरान करने वाले वाक्ये बताए। इसी दौरान उन्होंने आमिर खान की तीसरी गर्लफ्रेंड और भाई सोहेल के तलाक को लेकर भी तंज कसा।
सलमान खान ने बताया कि उनके घर के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हुए हैं। उनके घर कोई भी आकर रह सकता है या पार्टी कर सकता है। सलमान ने फिर दोस्त और फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर का उदाहरण दिया कि वह अपना अपार्टमेंट किराए पर दे रहे थे। इसलिए वह सलमान के घर दो-ढाई महीने रहने के लिए आ गए पर दो साल निकल गए, लेकिन अविनाश गोवारिकर ने जाने का नाम नहीं लिया।

सलमान ने इसी दौरान भाई सोहेल खान की शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सोहेल की शादी हुई तो उसने अविनाश गोवारिकर से कमरा खाली करने को कहा। इस पर अविनाश नाराज हो गए कि और सोहेल से कहा कि वह उन्हें बताए बिना शादी कैसे कर सकते हैं? वह घर खाली करके कहां जाएंगे। यह किस्सा बताने के दौरान सलमान ने फिर सोहेल के तलाक पर ही तंज कस दिया। सलमान ने कहा- 'उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली। अब वो भी भाग गई हैं।' यह सुनकर सबकी हंसी छूट गई।

बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने आर्य समाज रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में निकाह किया। साल 2000 में वो बेटे निर्वाण और 2011 में बेटे योहान के पैरेंट्स बने। लेकिन 24 साल की शादी के बाद साल 2022 में सोहेल और सीमा का तलाक हो गया।