प्रियंका चोपड़ा की बहन Mannara Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़, फादर्स डे के दूसरे दिन सिर से उठा पिता का साया

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 08:57 AM

mannara chopra s father raman rai handa dies at 72

बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। फादर्स डे के दूसरे दिन  मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया। जी हां, उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार थे जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में अंतिम...

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। फादर्स डे के दूसरे दिन  मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया। जी हां, उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार थे जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।रमन राय हांडा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे।

PunjabKesari

हांडा परिवार से जुड़े एक सूत्र ने जूम को बताया कि रमन राय हांडा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। वे परिवार के साथ मुंबई में थे। मन्नारा चोपड़ा के पिता दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे।

PunjabKesari

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता की बहन हैं। मन्नारा चोपड़ा की फैमिली और हांडा फैमिली के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे।प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की शादी के फंक्शन्स में भी मन्नारा को अपनी फैमिली के साथ शामिल होते देखा गया था।

PunjabKesari

मन्नारा चोपड़ा के करियर की बात करें तो वे हिंदी के साथ-साथ कई तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। वे पुरी जगन्नाध की फिल्म 'रूज' (2017), अनुभव सिन्हा की 'जिद' (2014), 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' (2014), 'जक्कन्ना' (2016), 'थिक्का' (2016) और 'सीता' (2019) में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस 16 का हिस्सा थीं जहां उन्होंने सेकेंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!