'वो बहुत छोटी थी...' शेफाली जरीवाला के निधन से सन्न प्रियंका चोपड़ा, पराग त्यागी के लिए पसीजा दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Jun, 2025 11:37 AM

priyanka chopra shocked over shefali jariwala sudden death

'कांटा गर्ल' यानि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन ने हर किसी को झकझोर दिया। वो 42 साल की थीं। कथित तौर पर उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के स्टार्स शेफाली जरीवाला के यूं जाने से सदमे में हैं। इस लिस्ट में प्रियंका...


मुंबई: 'कांटा गर्ल' यानि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन ने हर किसी को झकझोर दिया। वो 42 साल की थीं। कथित तौर पर उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के स्टार्स  
शेफाली जरीवाला के यूं जाने से सदमे में हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और श्रद्धांजलि दी है।

PunjabKesari
Priyanka Chopra ने शेफाली जरीवाला को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पति पराग त्यागी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेफाली की एक सोलो फोटो पोस्ट की।उन्होंने लिखा- 'बहुत दुखी हूं। वो बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति संवेदनाएं।'

PunjabKesari
 बता दें कि प्रियंका और शेफाली ने 'मुझसे शादी करोगी' में साथ काम किया था, जिसमें सलमान खान और अक्षय कुमार भी थे। उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से सबका ध्यान खींचा था। उन्हें 'कांटा लगा' गाने से 90 के दशक में पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनके कैमियो में यही गाना बजाया गया था।

PunjabKesari
शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात 27-28 जून को निधन हो गया। उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन करीबी सहयोगियों द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शेफाली की मौत की शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। वहीं अब कहा जा है कि निधन से पहले वह व्रत पर थी और उन्होंने खाली पेट इंनजेक्शन लिया था। उनका BP भी लो हो गया था। इतना ही नहीं ठंडा खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गईं थीं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!