Edited By Neha, Updated: 01 Aug, 2019 02:36 PM

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गाने और बिंदास अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा एक बेहतरीन सिंगर हैं।
मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गाने और बिंदास अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा एक बेहतरीन सिंगर हैं। वो कई रियलिटी शो जज करती भी दिखीं हैं। सिंगिंग के साथ वो डांसिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं।
हाल ही में अब नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके मम्मी पापा लंदन में अपनी बेटी के गाने पर खट्टी-मीठी तकरार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नेहा के मम्मी पापा खूब एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने फन के लिए अपनी बेटी के गाने सॉरी सॉन्ग को क्रिएट किया।

वीडियो में नेहा की मम्मी उनके पापा से माफी मांग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- Meet The Cutest Parents Ever!! Mr and Mrs Kakkar doing #SorrySong। #KakkarFamily #NehaKakkar #ManinderButtar #Babbu #Mixsingh #DesiMusicFactoty #PunjabiSong। वीडियो में नेहा के मम्मी-पापा की केमिस्ट्री जबरदस्त है। वीडियो के आखिर में नेहा की मम्मी उनके पापा को किस करते हुए दिख रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

बता दें कि नेहा कक्कड़ के सॉरी सॉन्ग को खूब पसंद किया गया था। इस गाने को नेहा कक्कड़, मनिंदर बुत्तर ने गाया है। इस गाने को कोरियोग्राफर श्याम यादव हैं और इसे अंशुल गर्ग ने प्रोड्यूस किया है।