मुंबई की पहली बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, विवेक अग्निहोत्री ने जताई चिंता, कहा-बेचारे आम नागरिक की किसे परवाह?

Edited By suman prajapati, Updated: 27 May, 2025 11:50 AM

mumbai roads submerged due to rain vivek agnihotri expressed concern

मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसके साथ ही वहां लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पहली बारिश के मुंबई की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। ऐसे में हाल ही में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस विषय पर बात की और मुंबई के...

बॉलीवुड डेस्क. मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसके साथ ही वहां लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पहली बारिश के मुंबई की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। ऐसे में हाल ही में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस विषय पर बात की और मुंबई के पॉश एरिया की सड़क का हाल भी दिखाया।
 
विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नाले बंद होने के चलते सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है। ऐसे में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। 


 इस वीडियो को पोस्ट कर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- 'नेपियन सी रोड, भारत के शीर्ष अरबपतियों, शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों का घर है, जो एक ही शॉवर में दम तोड़ देता है। दिल्ली, बेंगलुरु और अन्य शहरों में भी हर साल यही होता है। भारत का दयनीय शहरीकरण एक दिखावा है। बेचारे आम नागरिक... लेकिन कौन परवाह करता है'?
 
निर्देशक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोग खूब रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!