Edited By Mehak, Updated: 16 Feb, 2025 06:38 PM

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन इन दिनों अपनी शादी और फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे पीले शरारे और फूलों की जूलरी में बेहद खूबसूरत दिखीं। परिवार और...
बाॅलीवुड तड़का : पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन इन दिनों अपनी शादी और फिल्म सनम तेरी कसम की री-रिलीज को लेकर चर्चा में हैं।
वह लगातार अपनी शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं।

मावरा होकेन ने अपनी हल्दी सेरेमनी में येलो कलर का शरारा पहना, जिसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस कुर्ते और दुपट्टे के साथ पेयर किया। उनका यह आउटफिट गोल्डन लेस से सजा हुआ था, जो उन्हें एक रॉयल लुक दे रहा था।

मावरा ने अपने हल्दी लुक को मोतियों और फूलों की जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने कानों में ईयररिंग्स और हाथों में गजरे पहने, जिससे उनका लुक और भी निखर गया। मावरा ने अपने बाल खुले रखे और मिनिमल मेकअप किया, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी और उभर कर आई।

हल्दी सेरेमनी के दौरान मावरा ने जमकर मस्ती की। उनकी गर्ल गैंग ने उन पर गेंदे के फूल बरसाए, और उन्होंने अपने दोस्तों और कजिन्स के साथ खूब एंजॉय किया।

कुछ तस्वीरों में उनकी दोस्तें उन्हें चूमती नजर आईं, तो कुछ में मावरा अपनी बहन उरवा के साथ मस्ती करती दिखीं।

मावरा ने शादी के हर फंक्शन में अपने परिवार के साथ भी वक्त बिताया। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में वह अपने भाई-भाभी, बहन-जीजा और पेरेंट्स के साथ पोज देती नजर आईं।

मावरा की हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।