शादी करके उजड़ी जिंदगी...'महाभारत' फेम अरुण सिंह ने 6 साल में पत्नी से लिया तलाक, बोले-अब अतुल सुभाष की स्थिति समझ सकता हूं

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Jan, 2025 12:40 PM

mahabharat fame arun singh divorced after 6 years of marriage

बी-टाउन के गलियारों में आए दिन रिश्ते टूटने की खबरें आती रहती हैं। अब एक और एक्टर की शादी टूट गई है। ये और कोई नहीं बल्कि महाभारत फेम अरुण सिंह राणा हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी और तलाक के बारे में बात की है। बताया कि रिश्ता टूटने के बाद...

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में आए दिन रिश्ते टूटने की खबरें आती रहती हैं। अब एक और एक्टर की शादी टूट गई है। ये और कोई नहीं बल्कि महाभारत फेम अरुण सिंह राणा हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी और तलाक के बारे में बात की है। बताया कि रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने मुश्किल समय का सामना किया है।

 

PunjabKesari

 

उन्होंने अतुल सुभाष का भी जिक्र किया और बताया वह उनकी परिस्थितियों से आसानी से रिलेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं शादी के 6 साल में टूटने की क्या वजह बताई।अरुण सिंह राणा ने 29 जून, 2018 को हिमाचल में शिवानी से शादी की थी जो कि प्राइवेट सेरेमनी थी। वहीं शादी के 6 साल बाद दिसंबर 2024 में उन्होंने तलाक ले लिया।

 

PunjabKesari

अरुण ने बताया- 'मैंने पिछले महीने दिसंबर में तलाक ले लिया। मैं खराब शादी के कारण बहुत स्ट्रगल कर रहा था और किसी दूसरी चीज पर ध्यान नहीं दे पा रहा था। मैंने मेंटली डिप्रेशन में था लेकिन भगवान की कृपा से और परिवार के सपोर्ट से मैं मजबूत रहा। मैंने उन परिस्थितियों को आसानी से समझ सकता हूं जिनका अतुल सुभाष ने सामना किया होगा।'

PunjabKesari

अरुण ने आगे कहा-'परिस्थितियों का सामना करते हुए, कई बार आप ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं, जहां आप अपनी लाइफ को खत्म करने के लिए तैयार हो जाते हैं और आपको तब कोई उम्मीद भी नहीं दिखाई देती। मैं ये कहना चाहूंगा कि किसी को हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि एक अंधेरी रात के बाद हमेशा रोशनी सुबह होती है। लाइफ तो भगवान का गिफ्ट है। जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। प्यार किया जाना चाहिए और अच्छे कर्मों के साथ जीना चाहिए।मैं ठीक हो रहा हूं। परिवार मदद कर रहा है। मैं अपनी बहन, माता-पिता का हमेशा साथ देने के लिए आभारी हूं।'

अरुण ने कहा- 2025 में वह अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। एक गलत फैसले के कारण मैंने अपनी लाइफ के चार साल खो दिए। उन्होंने अपनी ऑडियंस से बहुत प्यार मिला है और वह इसे दोबारा हासिल करने के लिए एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ अच्छे रोल्स करने के लिए एक्साइटेड हैं। 

अरुण सिंह राणा ने साल 2013 में सौरभ राज जैन की 'महाभारत' से छोटे पर्दे की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'दीया और बाती हम' में भी नजर आए थे।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!