Edited By suman prajapati, Updated: 23 Dec, 2025 02:10 PM

साल 2025 में जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई नई जोड़ियां बनी, वहीं, कई कपल्स के लिए यह वर्ष काफी दर्दनाक रहा। कपल्स के हंसते खेलते रिश्ते को नजर लग गई और उनका अंत हो गया। जिन जोड़ियों को कभी परफेक्ट माना जाता था, उन्होंने आपसी मतभेदों के चलते...
मुंबई. साल 2025 में जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई नई जोड़ियां बनी, वहीं, कई कपल्स के लिए यह वर्ष काफी दर्दनाक रहा। कपल्स के हंसते खेलते रिश्ते को नजर लग गई और उनका अंत हो गया। जिन जोड़ियों को कभी परफेक्ट माना जाता था, उन्होंने आपसी मतभेदों के चलते अलग होने का फैसला ले लिया। तो आइए डालते हैं नजर उन फेमस कपल्स पर, जिनका रिश्ता 2025 में खत्म हो गया।
शुभांगी अत्रे और पीयूष पुरे
टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे और पीयूष पुरे का पूरे 22 साल बाद तलाक हो गया। दोनों ने साल 2003 में शादी रचाई थी और फरवरी 2025 में उनका तलाक कन्फर्म हो गया। दुखद बात यह रही कि तलाक के कुछ समय बाद ही पीयूष पुरे का निधन हो गया।

अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक
अदिति शर्मा की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। शादी के सिर्फ चार महीने बाद ही अदिति ने अभिनीत कौशिक से अलग होने का फैसला किया और तलाक की अर्जी डाल दी। ऐसे में यह रिश्ता बेहद कम समय में खत्म हो गया।

लता सभरवाल और संजीव सेठ
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस लता सभरवाल और संजीव सेठ भी 2025 में अलग होने वाली जोड़ियों में शामिल हैं। दोनों ने 2010 में शादी की थी। लंबे समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। लता ने सार्वजनिक रूप से फैंस को अपने तलाक की जानकारी दी।

हुनर हली और मयंक गांधी
टीवी एक्ट्रेस हुनर हली और मयंक गांधी ने भी अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। साल 2016 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल अब 2025 में कोर्ट के जरिए अलग होने की प्रक्रिया में है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा का रिश्ता भी इस साल खत्म हो गया। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाला यह कपल अक्सर सुर्खियों में रहता था। साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे चहल और धनश्री का तलाक फरवरी 2025 में आधिकारिक रूप से फाइनल हो गया।
साल 2025 में हुए इन तलाकों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शोहरत और सफलता निजी रिश्तों की गारंटी नहीं होती।