Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Jun, 2025 03:43 PM

काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा बन गए हैं। उनकी बहन के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है।अगर आप सोच रहे हैं कि हम आरती की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल हम कृष्णा अभिषेक और आरती की चचेरी बहन सांची मारवाह की बात कर रहे हैं जो इंडियन क्रिकेटर नितीश राणा...
मुंबई: काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा बन गए हैं। उनकी बहन के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है।अगर आप सोच रहे हैं कि हम आरती की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल हम कृष्णा अभिषेक और आरती की चचेरी बहन सांची मारवाह की बात कर रहे हैं जो इंडियन क्रिकेटर नितीश राणा की पत्नी हैं।
जी हां, नितीश राणा की पत्नी सांची मारवाह ने 14 जून को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और 2 दिन यानी 16 जून को कपल ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है। कपल का घर दो नन्हें शहजादों की किलकारियों से गूंज उठा है। ये खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

कपल ने बच्चों की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें उनकी हल्की-हल्की झलक दिखाई दे रही है। पहली फोटो में बेबी राणा लिखा दिखाई दे रहा है और क्रिकेटर ने बेबी के ऊपर हाथ रखा हुआ है।नितीश राणा और सांची मारवाह ने ये गुडन्यूज देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा-'हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बेटों तक – प्लॉट ट्विस्ट जो हमने आने की उम्मीद नहीं की थी। वही तारीख। (14.06.25) हम भी वही। बस दो छोटे इंसान जुड़ गए।' सांची और नितीश की पोस्ट देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और उनके करीबी दोस्त उनको बधाई देने लगे हैं।
सांची मारवाह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने नितीश राणा से 18 फरवरी 2019 को शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद अब कपल माता-पिता बन गए हैं।