संजय कपूर के संपत्ति विवाद के बीच करिश्मा के बच्चों ने लगाया स्कूल फीस न जमा करने का आरोप, प्रिया ने दाखिल किया जवाब

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Dec, 2025 04:18 PM

karisma sanjay children alleged non payment of school fees at priya sachdev

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत  के बाद उनका संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा। संजय कपूर की मां रानी, उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।...

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत  के बाद उनका संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा। संजय कपूर की मां रानी, उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब हाल ही में करिश्मा के बच्चों ने कोर्ट में दावा किया है कि उनके स्कूल की फीस कई महीनों से जमा नहीं की गई है, जिस पर संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने भी जवाब दाखिल किया है।
 

दिल्ली हाई कोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से कोर्ट में दावा किया गया कि उनके स्कूल की फीस करीब दो महीनों से जमा नहीं की गई है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

 

इस पर प्रिया सचदेव के सीनियर वकील ने जस्टिस ज्योति सिंह के सामने साफ कहा कि स्कूल फीस से जुड़े आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही जमा की जा चुकी है और इसके लिए करीब 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।


वकील ने यह भी बताया कि संजय कपूर के निधन के बाद से प्रिया सचदेव अकेले ही कई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। बच्चों की पढ़ाई, रहन-सहन और दूसरे जरूरी खर्च समय पर किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!