Edited By suman prajapati, Updated: 04 Dec, 2025 10:53 AM

फेमस फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया की तरफ से हाल ही में गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। जी हां, आशका गोराडिया एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए किया है,...
मुंबई. फेमस फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया की तरफ से हाल ही में गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। जी हां, आशका गोराडिया एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए किया है, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि समंदर किनारे लहरें आ रही हैं। पहले दो नीले और बड़े योगा मैट और एक छोटा ब्राउन कलर का योगा मैट खुलता है है। इस बीच एक और नन्हा भूरे रंग का योगा मैट अपनी जगह बनाता है। इसके बाद लिखा नजर आता है- 'एक और बीच बेबी रास्ते में है। हम मई 2026 में आने वाले दूसरे शानदार गिफ्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपना आशीर्वाद दीजिए। आशका, ब्रेंट और एलेक्जेंडर।'
पोस्ट के कैप्शन में आशका ने लिखा, 'हमारी 8वीं शादी की सालगिरह पर!! हमारे खास दिन पर आप सभी के साथ शेयर करने के लिए सबसे अच्छी खबर!! एलेक्जेंडर के साथ जिंदगी और भी मजेदार होने वाली है... एक और बीच बेबी! हमेशा की तरह हमें अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें! #खुशीबांटनेबढ़तीहै'।

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें दूसरे बार मां बनने के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें, 'सिंदूर तेरे नाम का', 'सात फेरे', 'शुभ विवाह', 'लागी तुझसे लगन' जैसे शोज में नजर आ चुकीं आशका ने साल 2006 से 2015 तक टीवी एक्टर रोहित बख्शी को डेट किया था। ब्रेकअप के बाद वो अमेरिकी बिजनेसमैन ब्रेंट गोबले संग रिलेशनशिप में आईं और फिर साल 2017 में कपल ने क्रिश्चियन वेडिंग की और हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी रचाई। साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किय और अब वे गोवा में शिफ्ट हो गए हैं।