संजय कपूर की संपत्ति विवाद में बढ़ी टकरार, मां ने प्रिया पर लगाए आरोप- '60 करोड़ थी बेटे की सैलरी, अकाउंट में की हेरफेर'

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Dec, 2025 11:15 AM

sanjay kapur property dispute mother leveled new allegations against priya

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहा विवाद 1 दिसंबर (सोमवार) को और गंभीर हो गया। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अब अपनी बहू प्रिया सचदेव पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने बेटे की असली संपत्ति छिपा ली है।...

मुंबई. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहा विवाद 1 दिसंबर (सोमवार) को और गंभीर हो गया। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अब अपनी बहू प्रिया सचदेव पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने बेटे की असली संपत्ति छिपा ली है। यह वही प्रिया हैं जिन पर पहले भी करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत में हेरफेर का आरोप लगाया था।


“60 करोड़ की सैलरी थी, लेकिन बैंक में केवल 1.7 करोड़?”- रानी कपूर का आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान रानी कपूर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता वैभव गग्गर ने बताया कि प्रिया सचदेव ने अपनी पति की वित्तीय स्थिति से जुड़े कई अहम दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किए। वकील ने कहा- “बहुत ज्यादा छिपाया गया है। यह घर (दिल्ली के राजोकरी इलाके में फार्महाउस) मेरे गुजर चुके पति ने बनवाया है। वहां 50 से ज्यादा आर्टवर्क हैं…संजय कपूर के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं था, कोई रेंटल इनकम नहीं थी और म्यूचुअल फंड भी नहीं थे? सिर्फ उनकी सैलरी ₹60 करोड़ थी, और हम कह रहे हैं कि उनके अकाउंट में सिर्फ ₹1.7 करोड़ हैं।”

 

रानी कपूर के वकील ने आगे कहा, “मेरी क्लाइंट सिर्फ मिस्टर कपूर की ही नहीं, बल्कि डिफेंडेंट नंबर 1 (प्रिया कपूर) की भी 2 साल की डिटेल्स मांग सकती हैं, क्योंकि पैसा मूव हो गया है।”


वकील ने प्रिया के इस दावे का भी जवाब दिया कि कपूर परिवार में यह रिवाज था कि पति अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी अपनी पत्नी को देता था, ठीक वैसे ही जैसे संजय के पिता ने सब कुछ रानी कपूर को दे दिया था। इस दावे को भी गलत बताते हुए प्रिया के वकील ने कहा कि कपूर परिवार में पतियों का अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी अपनी पत्नियों को देना एक रिवाज है, उन्होंने यह भी बताया कि संजय के पिता ने पहले अपनी प्रॉपर्टी रानी कपूर को दी थी।

वकील ने कहा, “आप दोनों की तुलना कैसे कर सकते हैं? उनकी (प्रिया कपूर) संजय से सात साल की शादी थी। यह संजय की तीसरी और उनकी दूसरी शादी थी। मेरी और मेरे पति की शादी चालीस साल की थी। फर्क यहीं खत्म नहीं होता। हमारी विल रजिस्टर्ड थी। हमारी विल का गवाह एक ऐसा व्यक्ति था जिसे मेरे पति 30 साल से जानते थे। यहां गवाह का कहना है कि वह 2022 से पहले कंपनी से जुड़ा भी नहीं था।” 

करिश्मा कपूर के बच्चों की अपील पर सुनवाई

यह मामला उन आरोपों के संदर्भ में सुना जा रहा है, जो संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने लगाए हैं। दोनों ने अदालत से मांग की है कि प्रिया कपूर को संजय की संपत्ति में कोई थर्ड-पार्टी अधिकार बनाने से रोका जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्तमान संपत्ति स्थिति में कोई बदलाव न हो। मुख्य मुकदमे में बच्चों का आरोप है कि प्रिया ने संजय की वसीयत में फर्जीवाड़ा किया है।

अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद अगली तारीख 3 दिसंबर तय की है, जब इस विवाद पर आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!