Edited By suman prajapati, Updated: 05 Dec, 2025 11:25 AM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उनका कृतिका की हल्दी सेरेमनी एंजॉय करते का वीडियो सामने आया था। वहीं, अब प्री-वेडिंग सेरेमनी से एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर...
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उनका कृतिका की हल्दी सेरेमनी एंजॉय करते का वीडियो सामने आया था। वहीं, अब प्री-वेडिंग सेरेमनी से एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संगीत में कार्तिक की एनर्जी ने बढ़ाया तापमान
कृतिका की संगीत नाइट में कार्तिक आर्यन का मस्ती भरा अंदाज़ देखते ही बन रहा है। वायरल वीडियो में वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। परिवार और रिश्तेदारों के साथ वह ताल से ताल मिलाते सबको अपना दीवाना बना रहे हैं।
इस दौरान कार्तिक आर्यन पीच कलर के फ्लोरल कुर्ते और व्हाइट पायजामा में हैंडसम दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया जा रहा है।

कृतिका तिवारी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी की तस्वीरों में कार्तिक अपनी बहन की ब्राइडल एंट्री के दौरान उनके साथ चलते नजर आए। फूलों की चादर पकड़कर उन्होंने भाई होने की जिम्मेदारी भी निभाई।