12 दिसंबर को दुल्हनिया बनेंगी कीर्ति सुरेश,करोड़पति बॉयफ्रेंड संग गोवा में करेंगी शादी, वेडिंग कार्ड Viral

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Dec, 2024 12:53 PM

keerthy suresh wedding card leaked to marry boyfriend on december 12

बी-टाउन में इस समय वेडिंग सीजन चल रहा है। 4 दिसंबर को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने शादी रचाई थी। वहीं अब इस लिस्ट में साउथ फिल्मों की स्टार कीर्ति सुरेश का नाम जुड़ गया है। कीर्ति सुरेश ने हाल ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ अपना...

मुंबई: बी-टाउन में इस समय वेडिंग सीजन चल रहा है। 4 दिसंबर को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने शादी रचाई थी। वहीं अब इस लिस्ट में साउथ फिल्मों की स्टार कीर्ति सुरेश का नाम जुड़ गया है। कीर्ति सुरेश ने हाल ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था।

PunjabKesari

रिश्ता पब्लिक करने के बाद कीर्ति और एंटनी साथ में तिरुपति मंदिर भी दर्शन के लिए गए थे। इसी बीच अब कीर्ति सुरेश की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हो गया है जिसके मुताबिक वह और एंटनी 12 दिसंबर को शादी करेंगे।

 

PunjabKesari

वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड में कीर्ति सुरेश और एंटनी के नाम के अलावा एक्ट्रेस के पैरेंट्स का नाम लिखा है। साथ में शादी की डेट भी बताई गई है। इस वेडिंग कार्ड को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।वेडिंग कार्ड में लिखा-'हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी बेटी की शादी 12 दिसंबर को एक निजी समारोह में हो रही है। हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं का सम्मान करते हैं। साथ ही आशा करते हैं कि आप उनके लिए प्रार्थना करेंगे।'

PunjabKesari


कीर्ति बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड को 15 साल से डेट कर रही थीं।कीर्ति सुरेश के होने वाले पति एंटनी थाटिल की बात करें, तो दुबई बेस्ड करोड़पति बिजनेसमैन हैं। उनकी रिजॉर्ट्स की एक चेन है और कोच्चि में रिटेल और कर्टेन का बिजनेस भी है। वह अब अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!