Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 04:05 PM

बॉलीवुड दिवा मौनी रॉय अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अक्सर वह अपनी नई तस्वीरों से फैंस के होश मदहोश कर देती हैं। हाल ही में मौनी ने साड़ी में अपनी...
मुंबई. बॉलीवुड दिवा मौनी रॉय अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अक्सर वह अपनी नई तस्वीरों से फैंस के होश मदहोश कर देती हैं। हाल ही में मौनी ने साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह लाइट कलर की शियर साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन का बैकलेस ब्लाउज पहना है। यह ब्लाउज उनके पूरे आउटफिट को और भी स्टाइलिश बना रहा है।

अपने इस लुक को मौनी ने गोल्डन झुमकों और छोटी सी बिंदी के साथ पूरा किया है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे काफी सटल रखा है।

स्मोकी आई मेकअप और हल्के रंग की लिपस्टिक के साथ उनका चेहरा बेहद आकर्षक लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं, जो उनके पूरे लुक में और भी चार चांद लगा रहे हैं।

तस्वीरों में मौनी कभी अपनी पतली कमरिया को मटकाते हुए पोज दे रही हैं तो कभी बालों को लहराते हुए कातिलाना अंदाज से सबको दीवाना बना रही हैं।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय कैमरे के सामने कई कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। बैकलेस ब्लाउज और साड़ी के साथ उनका कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मौनी रॉय का यह साड़ी लुक एक बार फिर साबित करता है कि वह पारंपरिक और मॉडर्न दोनों ही अंदाज में बेहद खूबसूरत लगती हैं।