Karwa Chauth 2024: शिल्पा शेट्टी ने शेयर की सरगी और मेहंदी की झलक, सोनम ने नहीं रखा व्रत पर हाथों पर रचाई स्पेशल मेहंदी

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Oct, 2024 09:23 AM

karwa chauth 2024 shilpa shetty and sonam kapoor shares glimpse of mehndi

20 अक्टूबर को पूरे देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। पत्नियां आज दिन भर भूखी प्यासी रहकर पति की  लंबी उम्र का वरदान मांगेंगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हर साल करवाचौथ की खूब धूम देखने को मिलती है। इस बार भी एक्ट्रेसेस करवा चौथ का व्रत...

बॉलीवुड तड़का टीम. 20 अक्टूबर को पूरे देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। पत्नियां आज दिन भर भूखी प्यासी रहकर पति की  लंबी उम्र का वरदान मांगेंगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हर साल करवाचौथ की खूब धूम देखने को मिलती है। इस बार भी एक्ट्रेसेस करवा चौथ का व्रत रहने के लिए काफी एक्साइटड दिख रही हैं अपनी तैयारियों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक एक्ट्रेसेस ने अपनी करवा चौथ की तैयारियों की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

PunjabKesari


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने सरगी के साथ करवा चौथ की शुरुआत कर दी है।

PunjabKesari

 

अपने इंस्टा अकाउंट पर मिसेज कुंद्रा ने सरगी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही हाथों में रचाई पति के नाम की मेहंदी भी फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। शिल्पा ने अपनी मेहंदी को बेहद सिंपल रखा है।

PunjabKesari

 

वहीं, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की फोटोज शेयर की हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके साथ कई औरतें भी अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

एक फोटो में वो अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर सोनम ने फोटोज के कैप्शन में लिखा- मैं व्रत नहीं रखती हूं, लेकिन मुझे मेहंदी लगवाना, तैयार होना और खाना पसंद हैं।सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी में पति आनंद और बेटे वायु का नाम भी लिखवाया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

इससे पहले टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी अपनी करवा चौथ की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। येलो अटायर में वह बेहद खुशी से अपने मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट करती दिखीं। फोटोज शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- साल का हमारा फेवरेट समय आ गया है।

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!