आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने लगवाई कुत्ते और बिल्ली के अनोखे डिज़ाइन वाली मेहंदी, वायरल हुई तस्वीरें

Edited By Rahul Rana, Updated: 09 Dec, 2024 06:47 PM

alia kashyap applied mehendi with unique design of dog and cat

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी की मेहंदी में बेहद अनोखा डिज़ाइन दिखा, जिसमें कुत्ते और बिल्ली की तस्वीरें बनाई गईं। आलिया अपने पालतू जानवरों के प्रति अपनी लगन को दर्शाते हुए इस डिज़ाइन को खास बनवाना चाहती थीं।

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें आलिया और शेन का लिप लॉक मोमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब, आलिया कश्यप की शादी की मेहंदी से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो बेहद खास हैं।

आलिया कश्यप का यूनिक मेहंदी डिजाइन

आलिया कश्यप ने अपनी मेहंदी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया ट्रेडिशनल लुक में बैठी हुई नजर आ रही हैं, और आराम से मेहंदी लगवा रही हैं। उनका मेहंदी डिजाइन इतना हटकर है कि वह सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से मेहंदी आर्टिस्ट का पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उनकी और शेन की मेहंदी का डिजाइन दिखाई दे रहा है।

मेहंदी में कुत्ता और बिल्ली

आलिया और शेन की मेहंदी का डिजाइन इस बार बहुत ही हटकर है। आमतौर पर शादी की मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन या शहनाई, बैंड बाजा जैसे पारंपरिक डिज़ाइन होते हैं, लेकिन आलिया और शेन ने अपनी शादी की मेहंदी में कुत्ते और बिल्ली का डिजाइन चुना है। यह डिजाइन बहुत ही अनोखा है और पहले कभी किसी ने ऐसा नहीं देखा होगा ना ही बनवाया होगा। इस जोड़े ने अपने हाथों पर कुत्ता और बिल्ली बनवाए हैं, जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।

क्यों लगवाई इस यूनिक डिजाइन की मेहंदी

आलिया कश्यप अपने पालतू कुत्ते Cosmo और बिल्ली Kai से बेहद लगाव रखती हैं। उनका सोशल मीडिया इन दोनों के प्यारे वीडियो और तस्वीरों से भरा हुआ है। आलिया इन दोनों को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। इसलिए, अपनी शादी की मेहंदी में इन दोनों को शामिल करना उनके लिए एक खास और भावनात्मक कदम था। इस तरह से आलिया ने अपनी शादी में अपने पालतू जानवरों को भी शामिल किया, जिससे वह बेहद प्यार करती हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!