Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Dec, 2024 03:17 PM
बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बी-टाउन की फिटनेस क्वीन हैं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस का खाफी ख्याल रखती हैं। उन्होंने अपना एक चैनल भी बनाया है, जहां वह लोगों को ऑनलाइन योगा क्लासेस देती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम से भी कुछ फोटोज शेयर की हैं...
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बी-टाउन की फिटनेस क्वीन हैं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस का खाफी ख्याल रखती हैं। उन्होंने अपना एक चैनल भी बनाया है, जहां वह लोगों को ऑनलाइन योगा क्लासेस देती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम से भी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें शिल्पा की फिटनेस देख हर कोई हैरान है। सामने आई तस्वीरों में वह वह अपनी छरहरी काया का फ्लॉन्ट कर रही हैं। अपने एब्स दिखा रही हैं।
लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के जिम विअर में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह तरह-तरह के पोज भी दिया है।
कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'Sweaty Shetty .. Go।' यानी पसीने में डूबी शेट्टी। एक्ट्रेस के टोन्ड फिगर को देख कर अंदाज नहीं लगाया जा सकता कि वह 49 की हैं।
उन्होंने अपने आपको इस तरह से मेनटेन किया है कि आज भी वह 18-20 साल की लगती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद, यह खुद को तंदरुस्त रखती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा काम किया है। लंबे समय बाद वह पर्दे पर भी लौटीं। हालांकि उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। वह सोशल मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कोलौबोरेशन के जरिए कमाई करती हैं। टीवी रियलिटी शोज को भी जज करती दिखाई देती हैं।