PHOTOS: आलिया की बेटी राहा की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे नाना-नानी, करीना से लेकर करण जौहर के बच्चे भी हुए शामिल

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Nov, 2024 12:21 PM

kareena to karan children attended alia daughter raha kapoor birthday party

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर 6 नवंबर को पूरे 2 साल की हो गई। इस मौके पर घर वाले और कपल के फैंस से लेकर स्टार्स तक नन्हीं राहा पर खूब प्यार लुटाते नजर आए। वहीं,  रणवीर-आलिया ने अपनी बिटिया का दूसरा बर्थडे मुंबई के बांद्रा में सेलिब्रेट...

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर 6 नवंबर को पूरे 2 साल की हो गई। इस मौके पर घर वाले और कपल के फैंस से लेकर स्टार्स तक नन्हीं राहा पर खूब प्यार लुटाते नजर आए। वहीं,  रणवीर-आलिया ने अपनी बिटिया का दूसरा बर्थडे मुंबई के बांद्रा में सेलिब्रेट किया, जहां बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। राहा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुए सेलिब्रेटीज की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के बर्थडे में करीना कपूर खान अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) के साथ नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस विदाउट मेकअप लुक में नजर आईं। वहीं, उनका बेटा जेह कैमरे के सामने क्यूट रिएक्शन देता दिखा।

PunjabKesari
आलिया और रणबीर के करीबी दोस्त व निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी अपने बच्चों यश और रूही के साथ राहा कपूर के दूसरे बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे।

PunjabKesari


इसके अलावा, आलिया भट्ट के पिता और डायरेक्टर महेश भट्ट भी अपनी नातिन राहा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। साथ ही नातिन राहा कपूर के दूसरे बर्थडे में सोनी राजदान भी महेश भट्ट के साथ नजर आईं। 

PunjabKesari


हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक और राहा के मामा अयान मुखर्जी भी अपनी गाड़ी पर बर्थडे पार्टी अटैंड करने पहुंचे।

PunjabKesari

 

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अप्रैल, 2022 में शादी रचाई थी और शादी के कुछ महीनों बाद ही बेटी राहा का स्वागत किया था। आलिाय ने 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!