एक-दूजे के हुए कनिका-गौतम: 3 बच्चों की मां कनिका कपूर ने रचाई दूसरी शादी,पिंक जोड़े में दुल्हन बन खूब जचीं 43 की सिंगर

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 May, 2022 09:19 AM

kanika kapoor ties the knot second time with an nri businessman gautam

आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बेबी डॉल फेम कनिका कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। कनिका कपूर 20 मई 2022 को मंगेतर गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल सात फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ। कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लंदन से सामने आ...

मुंबई: आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बेबी डॉल फेम कनिका कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। कनिका कपूर 20 मई 2022 को मंगेतर गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल सात फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ। कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लंदन से सामने आ चुके हैं।आइए आपको दिखाते हैं कनिका कपूर और गौतम की शादी की तस्वीरें और वीडियो।

PunjabKesari

अपने इस खास दिन के लिए कनिका कपूर ने खूबसूरत पिंक लहंगे को चुना जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। मांग टीका, चोकर, पिंक एंड सिल्वर चूड़ियां, रिंग, कलीरे दुल्हन बनीं कनिका के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

उनके साथ दूल्हे राजा गौतम ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। कनिका कपूर की दुल्हन वाली तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की एंट्री वाले वीडियो से लेकर मंडप और वरमाला की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

PunjabKesari

दोनों ही कपल साथ में खूब जच रहे हैं। साथ ही उनके दोस्त और चाहने वाले जमकर बधाईयां दे रहे हैं। कनिका के पति गौतम गौतम NRI बिजनसमैन हैं।कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है।

PunjabKesari

इससे पहले कनिका कपूर को 18 साल की उम्र में बिजनसैम राज से प्यार हुआ था। साल 1998 में दोनों ने शादी की और लंदन शिफ्ट हो गए। दोनों के तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं लेकिन साल 2012 में राज और कनिका ने अलग होने का फैसला लिया।

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!