Edited By suman prajapati, Updated: 24 Jul, 2025 04:52 PM

एक्ट्रेस जूही चावला बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही वह पर्यावरण की सुरक्षा और प्रेम के लिए भी जानी जाती है। अपने 57 साल के जीवन में उन्होेंने पर्यावरण को खूबसूरत बनाने के लिए खूब योगदान दिया है। उनकी खास बात ये है कि वो अपने किसी...
मुंबई. एक्ट्रेस जूही चावला बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही वह पर्यावरण की सुरक्षा और प्रेम के लिए भी जानी जाती है। अपने 57 साल के जीवन में उन्होेंने पर्यावरण को खूबसूरत बनाने के लिए खूब योगदान दिया है। उनकी खास बात ये है कि वो अपने किसी भी करीबी के बर्थडे पर उन्हें पौधे गिफ्ट करती हैं, ये पर्यावरण की खुशहाली में एक बहुत बढ़िया कदम है। इसी बीच हाल ही में जूही ने अपने बेटे के 22वें बर्थडे पर भी 500 पेड़ लगाए। उनके प्रकृति प्रेम गिफ्ट की सोशल मीडिया पर अब खूब सराहना हो रहा है।
अपने इंस्टग्राम पर जूही ने लाडले की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- ''जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन!! ईश्वर आपका भला करे...आपसे प्यार करती हूं 💕💕💕!! आपके सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए 500 पेड़.''
एक्ट्रेस के इस पोस्ट और नेचर लव गिफ्ट की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। यूजर्स कमेंट कर इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अर्जुन मेहता रहते हैं लाइमलाइट से दूर
जूही चावला और उनके पति जय मेहता अपने बच्चों अर्जुन और जाह्नवी को कैमरों की दुनिया से दूर रखते हैं। अर्जुन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन जूही की यह पहल उन्हें एक बार फिर चर्चा में ले आई है।