कृष्णा काली मंदिर नतमस्तक हुए जाह्नवी-अजय, भगवान की पूजा-अर्चना में लीन दिखे स्टार्स

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Mar, 2025 03:11 PM

janhvi kapoor ajay devgn visit krishna kali temple in mumbai

जाह्नवी कपूर की भगवान में अटूट आस्था है। वह जहां हर साल बर्थडे पर तिरुपति जाती हैं। वहीं अक्सर जाह्नवी को अलग-अलग मंदिर में नतमस्तक होते देखा गया। हाल ही में जाह्नवी अजय देवगन संग मुंबई में स्थित कृष्णा काली मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची। यह भव्य...

मुंबई: जाह्नवी कपूर की भगवान में अटूट आस्था है। वह जहां हर साल बर्थडे पर तिरुपति जाती हैं। वहीं अक्सर जाह्नवी को अलग-अलग मंदिर में नतमस्तक होते देखा गया। हाल ही में जाह्नवी अजय देवगन संग मुंबई में स्थित कृष्णा काली मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची। यह भव्य मंदिर व्यवसायी भारत मेहरा द्वारा बनवाया गया है।

PunjabKesari

जाह्नवी और अजय दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। उनकी इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां प्रशंसक उनकी आस्था की सराहना कर रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो जाह्नवी व्हाइट सूट सलवार में प्यारी दिखीं। इस दौरान एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में थी। उन्होंने आंखों पर ब्लैक शेड्स लगा रखे थे। वहीं अजय देवगन व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर में कूल दिखे। इस दौरान अजय ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी थी। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को आखिरी बार रोहित शेट्टी की 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। वहीं जाह्नवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'में दिखाई देंगे, जिसमें वरुण धवन भी हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!