Indias Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया हुए फरार, बंद मिला फोन, घर पर लटका मिला ताला

Edited By Mehak, Updated: 14 Feb, 2025 06:24 PM

india s got latent controversy ranveer allahabadia absconded

रणवीर इलाहाबादिया, जो हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में जज के रूप में शामिल हुए थे, अब पुलिस के संपर्क से बाहर हैं। उनका फोन बंद है और वह लापता हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने रणवीर को समन भेजा था, लेकिन अब वह घर से भी गायब हैं। यह मामला पैरेंट्स पर...

बाॅलीवुड तड़का : रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में रणवीर का फोन बंद आ रहा है और वो घर से लापता हो गए हैं। जब मुंबई पुलिस गुरुवार की शाम को उनके घर गई तो घर पर ताला लगा था और उनका कोई पता नहीं चला।

रणवीर घर से लापता

जानकारी के अनुसार, रणवीर और उनके वकील का संपर्क मुंबई पुलिस से नहीं हो रहा है। पुलिस ने रणवीर को समन भेजा था और उनका बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अब उनका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गए हैं।

पैरेंट्स पर किए गए कमेंट्स के कारण हुआ विवाद

रणवीर हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो 'Indias Got Latent' में जज के तौर पर शामिल हुए थे, जहां उन्होंने पैरेंट्स पर कुछ भद्दे कमेंट्स किए थे। इसके कारण रणवीर और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट में मामला

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जहां शुक्रवार को कोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि रणवीर की याचिका पर कुछ दिन में सुनवाई की जाएगी।

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?

रणवीर इलाहाबादिया एक फेमस यूट्यूबर हैं और वे हर महीने लाखों की कमाई करते हैं। उनका एक पॉडकास्ट चैनल भी है, जिस पर कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं। लेकिन अब इस विवाद के बाद सेलेब्स भी रणवीर से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!