Edited By Mehak, Updated: 15 Feb, 2025 03:36 PM

इंडियाज गॉट लैटेंट शो के विवाद के बीच अपूर्वा मखीजा को एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें आईफा अवॉर्ड्स के प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यह कदम करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया। अपूर्वा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, जिसके...
बाॅलीवुड तड़का : Indias Got Latent के लेटेस्ट एपिसोड में जज पैनल में शामिल अपूर्वा मखीजा भी विवादों में घिर गई हैं। पुलिस को अपना बयान देने के बावजूद अपूर्वा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राजस्थान में विवाद के बीच उन्हें अब एक बड़ा झटका लगा है। अपूर्वा का नाम IIFA Awards के प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया गया है।
दरअसल, अपूर्वा मखीजा को पहले सोशल मीडिया पर मां पर किए गए अश्लील कमेंट के बाद बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था। अपूर्वा को IIFA Awards के प्रचारक के रूप में चुना गया था और वह जल्द ही राजस्थान में प्रोमो शूट के लिए जाने वाली थीं। लेकिन करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद अब उनका नाम प्रचारकों की लिस्ट से हटा लिया गया है।
राजस्थान पर्यटन विभाग ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुष्टि की कि IIFA ने अपूर्वा का नाम अपने प्रचारक लिस्ट से हटा दिया है, जिसके बाद उनका अभियान से संबंध खत्म हो गया है। वह 20 फरवरी को उदयपुर में प्रचार ट्रेजर हंट शूट के लिए जाने वाली थीं, लेकिन अब करणी सेना के विरोध के कारण उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। हालांकि, IIFA ने इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि राजस्थान में हो रहे विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है। इस साल IIFA Awards राजस्थान के जयपुर में होने वाले हैं।
विवाद क्यों बढ़ा?
अपूर्वा मखीजा 'Indias Got Latent' के लेटेस्ट एपिसोड में जज के तौर पर आई थीं। उनके साथ आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया भी मौजूद थे। एपिसोड में रणवीर ने माता-पिता पर अश्लील कमेंट किया था। वहीं एक और कंटेस्टेंट को अपूर्वा ने भी जवाब में भद्दा रिप्लाई दिया था। इसी कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। समय रैना ने यूट्यूब से शो के सारे वीडियो हटा दिए गए हैं। अपूर्वा और शो में आए अन्य जजों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने अपूर्वा को पूछताछ के लिए भी बुलाया था।