ऋतिक रोशन की किराएदार बनीं गर्लफ्रेंड सबा आजाद, हर महीने सी-फेसिंग लक्जरी अपार्टमेंट का देंगी 75 हजार किराया

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Aug, 2025 12:37 PM

hrithik roshan rents sea facing mumbai flat to girlfriend saba azad

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने इस बार उनके रियल एस्टेट के कदम ने सबका ध्यान खींचा है। खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के जुहू में समंदर के किनारे बना अपना आलीशान फ्लैट किराए पर दिया। उनका ये किराएदार और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद हैं। जी...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने इस बार उनके रियल एस्टेट के कदम ने सबका ध्यान खींचा है। खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के जुहू में समंदर के किनारे बना अपना आलीशान फ्लैट किराए पर दिया। उनका ये किराएदार और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद हैं। जी हां,आपने ठीक सुना। सबा इसके लिए ऋतिक को हर महीने 75 हजार देंगी। 

PunjabKesari


जैपकी से मिले डॉक्युमेंट्स के अनुसार ऋतिक रोशन का ये अपार्टमेंट मुंबई के सबसे महंगे एरिया में से एक जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर मन्नत अपार्टमेंट्स में है। लोकल ब्रोकर्स (दलाल) ने एक वेब पोर्टल को बताया कि इसी एरिया में करीब 1,000-1,300 स्क्वायर फीट के 3-बीएचके अपार्टमेंट का किराया आमतौर पर 1 लाख से 2 लाख प्रति माह के बीच होता है।

PunjabKesari

4 अगस्त 2025 के लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के अनुसार, सबा आजाद ने इस अपार्टमेंट में रहने के लिए 1.25 लाख  का डिपॉजिट जमा किया है। ऋतिक ने साल 2020 में यहां 97.5 करोड़में तीन यूनिट खरीदी थीं जिसमें 18वीं मंजिल, 19वीं मंजिल और 20वीं मंजिल पर एक डुप्लेक्स है।

PunjabKesari

बता दें कि ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। इनके दो बेटे हैं ऋदान और रिहान। साल 2014 में कपल का  तलाक हो गया। साल 2022 में ऋतिक ने सबा को डेट करना शुरू किया जो उनसे उम्र में 12 साल छोटी हैं।
काम की बात करें तो ऋतिक हाल ही में 'वॉर 2'  में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और Jr NTR हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!