ससुराल में गोविंदा की भांजी की पहली होली:आरती सिंह ने पति संग मनाया जश्न, भांग पीने की एक्टिंग करती दिखी हसीना
Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Mar, 2025 01:18 PM

गोविंदा की भांजी आरती सिंह की इस बार की होली बेहद स्पेशल है। आखिर शादी के बाद ससुराल में यह उनकी पहली होली जो है। आरती ने ससुराल में पहली होली कैसे मनाई, इसकी झलक उन्होंने एक वीडियो और तस्वीरों के जरिए दी है।
मुंबई:गोविंदा की भांजी आरती सिंह की इस बार की होली बेहद स्पेशल है। आखिर शादी के बाद ससुराल में यह उनकी पहली होली जो है। आरती ने ससुराल में पहली होली कैसे मनाई, इसकी झलक उन्होंने एक वीडियो और तस्वीरों के जरिए दी है।
तस्वीरों में आरती पति दीपक संग रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। वह कभी पिचकारी संग पोज दे रही हैं। कभी वह पति की गोद में दिख रही हैं।

इसके अलावा एक वीडियो में आरती व्हाइट कलर का कुर्ता पहने हुए भांग पीने की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं।
आरती सिंह के गालों पर गुलाल लगा है और वह झूमते हुए 'जय जय शिव शंकर' पर डांस कर रही हैं। वह 'एक के दो, दो के चार...मुझको तो दिखते हैं' गाते हुए कमाल के एक्सप्रेशंस दे रही हैं।
कृष्णा अभिषेक की बहन आरती ने 25 अप्रैल 2024 को दीपक चौहान से शादी की थी। इसके बाद से वह अपने मजेदार रील्स और प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।