Edited By suman prajapati, Updated: 22 Apr, 2025 01:26 PM

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों ब्राह्मण समाज पर की अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। इतना ही, उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अनुराग के खिलाफ मुंबई के...
मुंबई. बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों ब्राह्मण समाज पर की अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। इतना ही, उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अनुराग के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में नई शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
गहना वशिष्ठ ने अपने बयान में अनुराग कश्यप की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और इसे ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इसी तरह की टिप्पणी किसी अन्य धर्म या समुदाय के लिए की जाती, तो क्या उसे इतनी सहजता से स्वीकार किया जाता?
गहना वशिष्ठ ने कहा, 'अनुराग कश्यप ने जो बयान दिया है, वह बहुत बेकार है। ब्राह्मणों को अनुराग ने क्या... समझ रखा है? फिल्मों के लिए आप कोई भी बयान दे देंगे? ब्राह्मण पर आप कुछ भी बोल देंगे? इस तरह का बयान किसी और धर्म के लिए दिया होता, तो अब तक फतवे जारी हो गए होते।'

पायल घोष ने भी की आलोचना
इस विवाद के बीच, एक्ट्रेस पायल घोष ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अनुराग कश्यप को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके बिना बेहतर है और उन्हें खुद को इससे दूर ही रखना चाहिए।
दिल्ली में भी दर्ज हुई शिकायत
केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि दिल्ली में भी अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आनंद विहार, जिला शाहदरा में सचिन शर्मा नामक युवक ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनका बयान भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द्र के खिलाफ है। सचिन ने मांग की है कि निर्देशक पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 'फुले' फिल्म पर कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। इसकी रिलीज रिलीज में देरी और CBFC के बदलावों से परेशान होकर अनुराग ने केंद्र सरकार, ब्राह्मण समुदाय और सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर कई सवाल उठाए थे। इसके बाद कश्यप को ब्राह्मण समुदाय ने जमकर ट्रोल किया था।अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इसका जवाब देते हुए फिल्मेकर ने लिखा था-, 'ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम? ऐसी टिप्पणी के बाद अनुराग और भी विवादों में आ गए।