अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को 1 लाख..आक्रोश में आई चाणक्य सेना की घोषणा, कहा- सबक सिखाना जरूरी

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Apr, 2025 10:49 AM

chanakya sena announces 1 lakh prize who blackens anurag kashyap face

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी कर बुरी तरह विवादों में घिरे हुए हैं। हालांकि, इस मामले में उन्होंंने माफी भी मांग ली है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी भी उनके खिलाफ सख्त...

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी कर बुरी तरह विवादों में घिरे हुए हैं। हालांकि, इस मामले में उन्होंंने माफी भी मांग ली है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। इसी बीच अब आक्रोश में आई चाणक्य सेना ने अनुराग कश्यप को लेकर अजीब ही इनाम की घोषणा की है। 

चाणक्य सेना ने हाल ही में घोषणा की है कि अगर कोई भी व्यक्ति अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा तो उसे 1 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। 

दरअसल, अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणी के बाद शनिवार को चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ ने ऑनलाइन बैठकर मीटिंग की थी। जिसमें कई और संगठनों के पदाधिकारी जुड़े थे। इस बैठक के दौरान चाणक्य सेना के संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि- अनुराग कश्यप जैसे लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है। यह लोग ब्राह्मणों के बारे में बेबुनियादी बयान दे रहे हैं और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। देश से भाई चारे को खत्म कर रहे हैं।


संगठन ने आगे यह भी कहा कि क्या ब्राह्मण समाज ने देश के लिए बलिदान नहीं दिया है ? इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती कि हमेशा देश के कल्याण के बारे में सोचने वाले देश की एकता एंव अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ब्राह्मणों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। समाज में ऐसे लोगों का कड़ा विरोध होना चाहिए जो इस समाज से भाईचारे को खत्म करने की कोशिश रहे हैं। इसीलिए इन लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूर हो गया है। 

बता दें, अनुराग कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!