Edited By Mehak, Updated: 05 May, 2025 07:27 PM

मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा है। एक ही दिन में फिल्म जगत से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिससे हर कोई स्तब्ध है। सुबह मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान के निधन की खबर आई और अब दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन गौण्डामणि की...
बाॅलीवुड तड़का : मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा है। एक ही दिन में फिल्म जगत से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिससे हर कोई स्तब्ध है। सुबह मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान के निधन की खबर आई और अब दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन गौण्डामणि की पत्नी शांति के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
गौण्डामणि की पत्नी शांति का निधन
कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले गौण्डामणि की पत्नी शांति का निधन 5 मई 2025 को चेन्नई में हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। खबरों के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और इलाज जारी रहने के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी के चलते उन्होंने आज सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली।

गौण्डामणि के जीवन में छाया मातम
शांति के निधन के बाद गौण्डामणि और उनका परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 1963 में प्रेम विवाह किया था और करीब 60 वर्षों तक साथ रहे। उनके परिवार में दो बेटियां भी हैं।