पाकिस्तानी यूजर का समर्थन करना काॅमेडियन अभिषेक उपमन्यु को पड़ा भारी, ट्विटर अकाउंट किया डिएक्टिवेट

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Apr, 2025 12:51 PM

comedian abhishek upamanyu agree pak user saying indians deserve racism

कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु इस समय विवादों में घिरे हैं। एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर की भारत-विरोधी टिप्पणी पर सहमति जताना अभिषेक उपमन्यु पर भारी पड़ गया है। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें अपना एक्स अकाउंट तक डिएक्टिवेट करना पड़ा। यह पूरा विवाद ऐसे...


मुंबई:कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु इस समय विवादों में घिरे हैं। एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर की भारत-विरोधी टिप्पणी पर सहमति  जताना अभिषेक उपमन्यु पर भारी पड़ गया है।  मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें अपना एक्स अकाउंट तक डिएक्टिवेट करना पड़ा। यह पूरा विवाद ऐसे समय पर भड़का जब देश पहलगाम आतंकी हमले से लोगों में दहशत बनी हुई है।

 

PunjabKesari

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा था कि भारतीय जिस नस्लवाद का पश्चिम में सामना करते हैं, वे उसके लायक हैं। पाकिस्तानी यूजर की इस पोस्ट पर अभिषेक उपमन्यु ने ‘हां’ लिखकर कमेंट किया। इसके बाद मामला गर्म हो गया। एक शब्द लिखना उनके लिए भारी पड़ गया। उपमन्यु की सहमति के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

PunjabKesari

 

पहलवान हमले के बीच विवाद ने पकड़ा तूयह पूरा विवाद ऐसे समय पर सामने आया जब देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत है जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

 

ऐसे संवेदनशील समय में उपमन्यु की यह प्रतिक्रिया लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने तीखी आलोचना शुरू कर दी। लगातार आलोचनाओं के बाद अभिषेक उपमन्यु ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। हालांकि उन्होंने अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!