Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Feb, 2025 03:46 PM

बी-टाउन इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रसिद्ध बंगाली गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गायक के निधन की जानकारी शेयर की। प्रतुल...
मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रसिद्ध बंगाली गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गायक के निधन की जानकारी शेयर की। प्रतुल मुखोपाध्याय ने 82 की उम्र में अंतिम सांस ली।
गायक प्रतुल मुखोपाध्याय अग्नाशय संबंधी बीमारियों और बुढ़ापे से संबंधित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और उनका सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक अधिकारी ने पीटीआई को दी जानकारी में बताया कि सर्जरी के बाद प्रतुल मुखोपाध्याय की हालत में सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली
कुछ दिन पहले एसएसकेएम अस्पताल में प्रतुल मुखोपाध्याय से मिलने गईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने गायक के परिवार और असंख्य प्रशंसक अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
प्रतुल मुखोपाध्याय सामाजिक मुद्दों को उजागर करने वाले गीतों और संगीत वाद्ययंत्रों के बिना गाने के लिए जाने जाते थे।