शेरा के मुश्किल समय में खड़े हुए Salman Khan, पिता के निधन से टूटे दोस्त को संभाला, गले लगाकर बांटा दुख

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Aug, 2025 11:53 AM

salman khan comforts emotional shera after his father s death

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ हमेशा साये की तरह साथ रहने वाले बॉडीगार्ड शेरा के पिता का कैंसर से निधन हो गया। 88 की उम्र में शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली ने अंतिम सांस ली। पिता के यूं चले जाने से शेरा काफी टूट गए हैं। वहीं शेरा की इस दुख की घड़ी...


मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ हमेशा साये की तरह साथ रहने वाले बॉडीगार्ड शेरा के पिता का कैंसर से निधन हो गया। 88 की उम्र में शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली ने अंतिम सांस ली। पिता के यूं चले जाने से शेरा काफी टूट गए हैं। वहीं शेरा की इस दुख की घड़ी में सलमान खान कंधे से कंधा मिलाए खड़े हैं।

PunjabKesari

 

बीती रात सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के घर पहुंचे और गले लगाकर हिम्मत दी। सलमान खान और शेरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है  कि भाईजान गाड़ी से उतरते है और सबसे पहले शेरा को देखते हैं जिसके बाद उन्हें गले लगा लेते हैं. सलमान खान हर कदम पर शेरा के साथ बेबाकी से खड़े नजर आए। इस दौरान शेरा के चेहरे पर काफी दर्द देखने को मिला। शेरा से गले मिलने के बाद सलमान उनके घर में अंदर चले जाते हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि सलमान खान के लिए शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं है बल्कि उनकी फैमिली का हिस्सा है और वह अपने बॉडीगार्ड पर बहुत भरोसा करते हैं।बीते कई साल से एक्टर के सुख-दुख में हर जगह शेरा खड़े नजर आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल की उम्र में 7 अगस्त को कैंसर से निधन हो गया है। शेरा अपने पिता के बेहद करीब थे और उन्होंने मार्च महीने में ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 
ऐसे में पिता को खोने का उन्हें काफी गहरा सदमा लगा है।अंतिम संस्कार के दौरान शेरा की आंखों में आंसू और चेहरे पर दर्द देखने को मिला। उन्होंने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उनके साथ उनके बेटे भी नजर आए। 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!