‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ एक्ट्रेस सुरवीन चावला को लगी गंभीर चोट, डॉक्टर्स ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jun, 2025 11:09 AM

criminal justice 4 actress surveen chawla got seriously injured

‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ और ‘राणा नायडू 2’ फेम एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने हाल ही में अपने कास्टिंग काउच का शिकार होने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जिसे लेकर वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, इसी बीच अब अब सुरवीन अलग ही खबरों में गई हैं।...

मुंबई. ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ और ‘राणा नायडू 2’ फेम एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने हाल ही में अपने कास्टिंग काउच का शिकार होने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जिसे लेकर वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, इसी बीच अब अब सुरवीन अलग ही खबरों में गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उनको डॉक्टरों ने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सुरवीन चावला की पीठ पर गंभीर चोट लग गई है और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी है।

हालांकि, सुरवीन की तरफ से अभी तक चोट को लेकर अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि चोट के कारण फिलहाल एक्ट्रेस को काम से ब्रेक लेना पड़ा है और वो फिलहाल अपनी रिकवरी पर फोकस कर रही हैं। सुरवीन के को-स्टार्स और फैंस भी उनके जल्द से जल्द होने के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।  

खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस सुरवीन चावला पूरी तरह आराम कर रही हैं और मेडिकल केयर साथ ठीक हो रही हैं।

 

 

‘राणा नायडू 2’ में आएंगी नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरवीन चावला ने लंबे समय बाद जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ से धमाकेदार कमबैक किया है। सीरीज को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। इसके बाद अब सुरवीन जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में नजर आएंगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!