‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ की एक्ट्रेस संग डायरेक्टर ने की थी जबरन KISS की कोशिशि, सुरवीन चावला ने शेयर किया बुरा अनुभव

Edited By suman prajapati, Updated: 30 May, 2025 03:24 PM

criminal justice 4  surveen chawla shared her bad experience

एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच सीरीज की प्रमोशन के दौरान सुरवीन ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से जुड़े अपने बुरे अनुभव को साझा किया और बताया कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें जबरन...

मुंबई. एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच सीरीज की प्रमोशन के दौरान सुरवीन ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से जुड़े अपने बुरे अनुभव को साझा किया और बताया कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी।

 

सुरवीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये घटना उनके साथ मुंबई के वीरा देसाई रोड पर हुई थी, जब वो एक फिल्म के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलने गई थीं। उन्होंने कहा-“हमने मीटिंग में प्रोफेशनल बातें की, यहां तक कि मैंने अपनी शादी के बारे में भी बताया। वो डायरेक्टर मुझे गेट तक छोड़ने आया और जब मैंने गुडबाय कहा तो वो मुझे किस करने की कोशिश करने लगा। मैंने तुरंत उसे धक्का दिया और कहा ये क्या कर रहे हो। फिर वहां से निकल गई।”

 

सुरवीन ने ये बताया कि इस तरह के अनुभव उन्हें पहले भी कई बार झेलने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई बार लोग इशारों में बात करते हैं और लड़कियों को खुद को लेकर संदेह होने लगता है।

एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार एक साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर ने उन्हें अपने साथ सोने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा-“उस डायरेक्टर को हिंदी या इंग्लिश नहीं आती थी, इसलिए उसने एक तीसरे व्यक्ति के जरिए ये बात मुझ तक पहुंचाई।”
जब उन्होंने टेलीविजन से फिल्मों में काम करना शुरू किया, तब उनकी बॉडी शेप और लुक्स को लेकर अपमानजनक बातें की गईं। उन्होंने कहा-“मेरी पहली फिल्म मीटिंग में मेरे वजन, कमर और चेस्ट साइज को लेकर सवाल उठाए गए।”
अपनी बात खुलकर रखते हुए सुरवीन चावला ने आगे कहा-“अब वक्त आ गया है कि इंडस्ट्री में हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाए। किसी भी लड़की को डरना नहीं चाहिए, चाहे सामने वाला कोई भी बड़ा नाम क्यों न हो।”
 
वर्कफ्रंट पर सुरवीन चावला ने अगली, हेट स्टोरी 2, पार्च्ड, छुरी (शॉर्ट फिल्म) जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सेक्रेड गेम्स से ओटीटी पर डेब्यू किया था। वो क्रिमिनल जस्टिस 4 के बाद राणा नायडू सीजन 2 में दिखाई देंगी। ये सीरीज 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!