Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2025 04:34 PM

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो क्राइम पेट्रोल को दर्शकों ने टीवी पर खूब प्यार दिया। वहीं, अब यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की घोषणा की, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह...
मुंबई.टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो क्राइम पेट्रोल को दर्शकों ने टीवी पर खूब प्यार दिया। वहीं, अब यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की घोषणा की, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अब शहर के हर क्राइम पर होगा कानून का कंट्रोल। देखिए क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स का नया एपिसोड, हर सोमवार नेटफ्लिक्स पर।" इस ऐलान के बाद दर्शक अब अपने पसंदीदा क्राइम शो को टीवी के अलावा नेटफ्लिक्स पर भी देख पाएंगे।
क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स का नया एपिसोड हर सोमवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह शो असली अपराध घटनाओं पर आधारित है, जो दर्शकों को अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया गया है। शो के होस्ट अनूप सोनी हैं, जो हर केस की डिटेल को समझाने के साथ दर्शकों को सतर्क रहने की भी सलाह देते हैं।
क्राइम पेट्रोल शो सबसे पहले 2003 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसे सुब्रमण्यम एस. लायर ने बनाया था। इस शो ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। वहीं, हाल ही में फिर क्राइम पेट्रोल एक नए सीजन के साथ वापस आया है। एक्टर अनूप सोनी ने भी क्राइम पेट्रोल में एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी की है।