'कंडोम एड के लिए रणबीर कपूर और जाह्नवी की जोड़ी बेस्ट..चर्चा में कंपनी मालिक का बयान

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jan, 2025 10:47 AM

condom ad company owner statement about ranbir kapoor and janhvi kapoor

कंपनियां अपनी एड प्रमोशन के लिए जाने माने चेहरे चुनती हैं। बच्चों के प्रोडक्ट हो या अंडरगार्मेंट्स..कई बड़े सेलिब्रेटीज इनका एड देते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, कई स्टार्स को कंडोम एड भी देते देखा गया है। इसी कड़ी में हाल ही में एक मशहूर कंडोम कंपनी...

मुंबई. कंपनियां अपनी एड प्रमोशन के लिए जाने माने चेहरे चुनती हैं। बच्चों के प्रोडक्ट हो या अंडरगार्मेंट्स..कई बड़े सेलिब्रेटीज इनका एड देते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, कई स्टार्स को कंडोम एड भी देते देखा गया है। इसी कड़ी में हाल ही में एक मशहूर कंडोम कंपनी के को-फाउंडर ने रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

 

मेनफोर्स कंडोम कंपनी के को-फाउंडर राजीव जुनेजा ने राज समानी के पॉडकास्ट में कंडोम के प्रचार के लिए रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर को लेकर कहा- 'अगर कंडोम के प्रचार के लिए कोई दो नए चेहरों को बतौर ब्रांड एंबेसडर में देखना चाहता हूं तो वह रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर होंगे। ये दोनों इसके एड के लिए एक दम बेस्ट हैं।'


आगे उन्होंने कहा- इसके अलावा किल मूवी से फेम कमाने वाले एक्टर लक्ष्य का नाम भी में ले सकता हूं। कार्तिक आर्यन को इसके लिए चुनना यूथ में सेफ्टी इंटरकोर्स के लिए जागरूकता फैलाना था। मुझे लगता है कि वह इस काम में एक दम खरे उतरे हैं। 

 

बता दें, इससे पहले कार्तिक आर्यन और सनी लियोनी जैसे फिल्मी सितारे कंडोम कंपनी मेनफोर्स का फेस बन चुके हैं।
    
वहीं, रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो   रणबीर जल्द ही फिल्म रामायण और लव एंड वॉर में दिखाई देंगे। जबकि जाह्नवी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म परमसुंदरी में नजर आएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!