आईफोन 16 प्रो मैक्स छीन भागे बाइक सवार, संकेत कोरलेकर के साथ हुई लूटपाट, एक्टर ने रोया अपना दुखड़ा

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2025 11:14 AM

bike riders snatched iphone 16 pro max sanket korlekar was robbed

मशहूर मराठी एक्टर संकेत कोरलेकर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर के साथ के साथ लूटपाट की घटना हुई, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  पोस्ट कर फैंस को दी। संकेत कोरलेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक...

मुंबई. मशहूर मराठी एक्टर संकेत कोरलेकर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर के साथ के साथ लूटपाट की घटना हुई, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  पोस्ट कर फैंस को दी। संकेत कोरलेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दर्दनाक घटना के बारे में बताया, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए।

PunjabKesari


संकेत कोरलेकर ने बताया कि कुछ बाइक सवारों ने उनका आईफोन छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए, संकेत ने कहा कि वह रिक्शा से कहीं जा रहे थे, तभी यह अप्रत्याशित घटना हुई। संकेत ने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

 

संकेत ने वीडियो में बताया कि जब वह रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तो बाइक सवार दो लोगों ने उनका आईफोन 16 प्रो मैक्स छीन लिया। यह फोन लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये कीमत का था। इस दौरान एक्टर  की कलाई पर भी खरोंच आई। हालांकि, एक्टर ने इस घटना के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

 

 

 

संकेत कोरलेकर ने वीडियो में यह भी कहा कि वह इस घटना को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से अपील की कि शहर में सुरक्षा बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। एक्टर ने यह भी कहा कि यदि यह घटना किसी महिला के साथ हुई होती, तो वह रिक्शा से गिर सकती थी और यह और भी गंभीर परिणाम ला सकती थी। उन्होंने कहा कि यह वाकई बहुत चिंताजनक है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!