Edited By suman prajapati, Updated: 17 Apr, 2025 05:11 PM

तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी होस्ट और बिग बॉस तमिल में नजर आ चुकीं प्रियंका देशपांडे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। विजय टीवी के कई हिट शोज़ जैसे सुपर सिंगर और स्टार म्यूजिक को होस्ट कर चुकीं प्रियंका, हाल ही में दूसरी बार...
मुंबई. तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी होस्ट और बिग बॉस तमिल में नजर आ चुकीं प्रियंका देशपांडे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। विजय टीवी के कई हिट शोज़ जैसे सुपर सिंगर और स्टार म्यूजिक को होस्ट कर चुकीं प्रियंका, हाल ही में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
बिग बॉस तमिल सीजन 5 में पहली रनर-अप भी रहीं प्रियंका देशपांडे ने 16 अप्रैल को दूसरी शादी रचाई और इस बार उन्होंने अपने दोस्त और लव पार्टनर डीजे वसी को जीवनसाथी चुना। खास बात ये रही कि उन्होंने इस शादी प्राइवेट रखा। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका के पति वसी की उम्र 42 साल है जबकि प्रियंका की उम्र 32 साल। दोनों के बीच 10 साल का अंतर है।

कौन हैं डीजे वसी?
प्रियंका के पति वसी पेशे से डीजे हैं। वे पब्स, कॉर्पोरेट इवेंट्स और पार्टियों में परफॉर्म करते हैं, साथ ही एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं। वसी और प्रियंका की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदला और 2022 में दोनों ने डेटिंग शुरू की।
सामने आई तस्वीरों में प्रियंका अपने पति संग बेहद खुश नजर आ रही हैं। वह गोल्डन साड़ी के साथ रेड दुपट्टा लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पति वसी ऑफ व्हाइट कुर्ता पहना है।

पहली शादी और तलाक
प्रियंका ने 2016 में अपने सहकर्मी प्रवीण से शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात सुपर सिंगर शो के दौरान हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच मतभेद उभरने लगे और 2022 में यह रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया।
वर्कफ्रंट
बता दें, बिग बॉस तमिल में नजर आने और टीवी होस्ट के अलावा प्रियंका बसी 'कुक विद कोमाली' में भी अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। साथ ही, उनका यूट्यूब चैनल भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।