Edited By Neha, Updated: 24 Sep, 2018 12:48 PM

टीवी एक्ट्रेस सुचिता दास 42 साल की उम्र में निगम पटेल के साथ शादी के बंधन मे बंध गई हैं। उनकी शादी गुजरात के भावनगर में हुई। इस शादी में उनके करीबी लोग ही शामिल थे।
मुंबईः टीवी एक्ट्रेस सुचिता दास 42 साल की उम्र में निगम पटेल के साथ शादी के बंधन मे बंध गई हैं। उनकी शादी गुजरात के भावनगर में हुई। इस शादी में उनके करीबी लोग ही शामिल थे।
सुचिता की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सुचिता रेज एंड व्हाइट कलर का लंहगा पहने बेहद खूबसीरत लग रही हैं।

उन्होंने शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खाफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि सुचिता ने साल 1983 में फिल्म वो 'सात दिन' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। सुचिता को छोटे पर्दे पर असली पहचान मिली।

उन्होंने 'कहानी घर-घर की', 'बा बहू और बेबी' जैसे सीरियल में काम किया। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार सीरियल 'मेरे अंगने में' देखा गया था।

