'एज वन' फेम एक्ट्रेस का 46 की उम्र में निधन, घर पर मृत पाई गई ली मिन

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Aug, 2025 02:47 PM

as one  fame actress lee min dies at the age of 46

'एज वन' फेम कोरियन एक्ट्रेस ली मिन (Lee Min) के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आई है। 46 साल की ली मिन अब इस दुनिया में नहीं रही। बीते मंगलवार को उनका निधन हो गया। 05 अगस्त को लिन अपने घर पर मृत पाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई. 'एज वन' फेम कोरियन एक्ट्रेस ली मिन (Lee Min) के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आई है। 46 साल की ली मिन अब इस दुनिया में नहीं रही। बीते मंगलवार को उनका निधन हो गया। 05 अगस्त को लिन अपने घर पर मृत पाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 PunjabKesari


ली मिन के निधन की पुष्टि करते हुए मीडिया एजेंसी ने कहा, 'पुलिस फिलहाल सटीक परिस्थितियों की जांच कर रही है। एजेंसी भी स्थिति को समझने की कोशिश कर रही है'।
 
साल 1978 में जन्मीं ली मिन एक कोरियाई-अमेरिकी कलाकार थीं। उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस भी काफी मायूस नजर आ रहे हैं। ली मिन ने बैंड पार्टनर क्रिस्टल के साथ मिलकर फरवरी में 'स्टिल माई बेबी' नाम से एक सिंगल रिलीज किया था, जिसके बाद जून में 'हैप्पी बर्थडे' रिलीज किया। उन्होंने 1999 में 'एज वन' का पहला एल्बम 'डे बाय डे' रिलीज करके करियर की शुरुआत की थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!