लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे 'दिल दोस्ती डांस' फेम आर्ची प्रतीक, साड़ी में खूबसूरत लगी दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Aug, 2025 01:34 PM

dil dosti dance fame archi pratik ties knot with longtime gf sonal sagaraya

2025 वाकई में प्यार का साल रहा है। जहां कुछ सेलेब्स को उनके सोलमेट्स मिले वहीं कुछ ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया और कई स्टार्स ने शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।इन्हीं सेलेब्स की लिस्ट में एक नाम जुड़ गया है जो है दिल...

मुंबई: 2025 वाकई में प्यार का साल रहा है। जहां कुछ सेलेब्स को उनके सोलमेट्स मिले वहीं कुछ ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया और कई स्टार्स ने  शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।

PunjabKesari
इन्हीं सेलेब्स की लिस्ट में एक नाम जुड़ गया है जो है दिल दोस्ती डांस फेम एक्टर अर्ची प्रतिक।दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले अर्ची ने इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अर्ची प्रतिक ने लंबे समय से  मशहूर फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉगर सोनल सगराया डेट कर रहे थे।

PunjabKesari

वहीं अब इस प्यारे कपल ने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है। जी हां, दोनों ने शादी रचा ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी में शांतनु माहेश्वरी, कुंवर अमर और अन्य करीबी दोस्त जश्न में शामिल हुए। लुक की बात करें तो अर्ची प्रतिक व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। उन्होंने मेहरून दुपट्टा और व्हाइट पगड़ी से लुक को पूरा किया। वहीं उनकी दुल्हनिया मेहरून साड़ी में प्यारी लग रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्ची प्रतिक ने अपने करियर की एक खास पहचान "दिल दोस्ती डांस" (D3) में अहम भूमिका निभाकर बनाई। इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली और उन्होंने यंग ऑडियंस के बीच खास जगह बनाई।

PunjabKesari

इसके अलावा, वह Zee TV के शो "ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं" में भी नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया। सिर्फ डेली सोप्स ही नहीं, अर्ची रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने MTV के पॉपुलर शो "स्प्लिट्सविला सीजन 9" में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर भाग लिया था। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!