Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Sep, 2025 03:08 PM
मनोरंजन जगत में जहां एक तरफ सलमान खान ने बाढ़ से पीड़ित पंजाब के लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। उनके फाउंडेशन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पांच नांव भेजी गई है। ये भी खबर है कि वो गांवों को भी गोद लेंगे। इसके अलावा टीवी एक्टर आशीष कपूर को 14 दिन...
मुंबई : मनोरंजन जगत में जहां एक तरफ सलमान खान ने बाढ़ से पीड़ित पंजाब के लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। उनके फाउंडेशन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पांच नांव भेजी गई है। ये भी खबर है कि वो गांवों को भी गोद लेंगे। इसके अलावा टीवी एक्टर आशीष कपूर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें 24 साल की महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में पिछले हफ्ते पुणे से गिरफ्तार किए गया था। पढ़ें मनोरंजन जगत की ऱबरों पर एक नजर..
महिला से रेप और वीडियो बना ब्लैकमेल किया..14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आशीष कपूर
टीवी एक्टर आशीष कपूर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें 24 साल की महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में पिछले हफ्ते पुणे से गिरफ्तार किए गया था। मामले की जांच कर रही टीम ने कोर्ट में बताया कि उन्हें अभी तक महिला का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है जिसके बारे में उनका दावा है कि वह हमले के दौरान छीन लिया। इसके साथ ही आरोपियों के उपकरण भी बरामद नहीं हुए हैं।
पंजाब की मदद के लिए आगे आए सलमान खान: भेजी 5 नाव, हुसैनीवाला से सटे कई गांव भी लेगें गोद
पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा है। पंजाबी और बाॅलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज के स्टार्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।इस लिस्ट में अब सलमान खान का नाम भी शामिल है। उनके फाउंडेशन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पांच नांव भेजी गई है। ये भी खबर है कि वो गांवों को भी गोद लेंगे।
'सलमान खान गंदे इंसान वो गुंडे हैं' दबंग डायरेक्टर ने फैमिली को लेकर भी बहुत कुछ कह दिया
फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने सलमान खान को गुंडा, बुरा इंसान तक कह दिया।उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान एक्टिंग में इंटरेस्टेड नहीं है। अभिनव ने सलमान खान के साथ काम किया था। उन्होंने सलमान की फिल्म दबंग को डायरेक्ट किया था।
मलायलम एक्ट्रेस नव्या नायर को बैग फूलों का गजरा रखना पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया में लगा 1.14 लाख का जुर्माना
मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के सख्त बायोसिक्योरिटी कानून का उल्लंघन करने की वजह से उनपर लाखों का जुर्माना ठोका गया है। दरअसल, एक्ट्रेस नव्या नायर मेलबर्न एयरपोर्ट पर हैंडबैग में फूलों गजरा लेकर पहुंची थीं। ऐसा करके उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सख्त बायोसिक्योरिटी कानून का उल्लंघन किया। ऐसे में उनपर करीब 1.14 लाख का जुर्माना ठोका गया है।
Bigg Boss 19: घर में होगा नॉमिनेशन टास्क...अवेज-नगमा पर गिरी बिग बॉस की गाज,फरहाना पर बरसेंगे अशनूर-अभिषेक
रियालिटी शो बिग बाॅस 19 का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया। इस 'बिग बॉस 19' में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क होगा। इस बार जोड़ी नॉमिनेट होगी। वहीं नगमा मिराजकर और अवेज दरबार को बिग बॉस की तरफ से नॉमिनेट किया गया है। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लंदन में Saiyaara का टाइटल ट्रैक गा रहे थे Arijit Singh: बीच में ही मैनेजमेंट ने गुल कर दी बिजली, अफरातफरी के बीच छोड़ना पड़ा स्टेज
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के सबसे पाॅपुलर स्टार हैं। अरिजीत सिंह जब भी गाना गाते हैं हर कोई उनकी आवाज में खो जाता है। उनके कॉन्सर्ट की दीवानगी ही कुछ और है। वह फिल्मों में गाने के अलावा दुनियाभर में अपने शोज के जरिए आवाज का जादू फैलाते हैं। हाल ही में अरिजीत का लंदन में शो था जो अचानक रोक दिया गया।इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हाय-तौबा मची हुई है।
भरी महफिल में करीना कपूर ने मटकाई कमरिया,लोग बोले-'नवाब की बीवी हो, शोभा नहीं देता'
करीना कपूर खान की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना कपूर खान अपनी हर प्रेजेंस से सुर्खियां बटोर लेती हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं था। हाल ही में वह इंग्लैंड के बर्मिंघम में एक ज्वेलरी स्टोर के लॉन्च में शामिल हुईं। बेबो ने इस इवेंट से कई ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह सिल्वर शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट के दौरान करीना ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' के अपने हिट गाने 'फेविकोल से' पर डांस करके बर्मिंघम में फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।
'कौन सा करियर खाया मैंने? और खाऊंगा तो...'करियर बर्बाद करने की खबरों पर सलमान खान ने कही ये बात
विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 19 शुरुआत से ही फैंस को एंटरटेन कर रहा है। हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई।शो में शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली। इसी दौरान सलमान ने 'लोगों के करियर खत्म' करने वाली खबरों पर रिएक्ट किया।दरअसल, जब शो में शहबाज की एंट्री होने वाली थी, उससे पहले ‘वीकेंड का वार’ के स्टेज पर शहनाज गिल आती हैं। शहनाज ने सलमान से रिक्वेस्ट की कि वो उनके भाई शहबाज का करियर बनाए जैसे वो लोगों का करियर बनाते हैं। इस पर सलमान ने कहा कि ये वो नहीं हैं जो लोगों का करियर बनाते हैं।