'सलमान खान गंदे इंसान वो गुंडे हैं' दबंग डायरेक्टर ने फैमिली को लेकर भी बहुत कुछ कह दिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Sep, 2025 10:45 AM

dabangg director abhinav kashyap says salman khan is gunda

फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने सलमान खान को गुंडा, बुरा इंसान तक कह दिया।उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान एक्टिंग में इंटरेस्टेड नहीं है। अभिनव ने सलमान खान के साथ काम किया था। उन्होंने सलमान की फिल्म दबंग को...

मुंबई: फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने सलमान खान को गुंडा, बुरा इंसान तक कह दिया।उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान एक्टिंग में इंटरेस्टेड नहीं है। अभिनव ने सलमान खान के साथ काम किया था। उन्होंने सलमान की फिल्म दबंग को डायरेक्ट किया था।

PunjabKesari

 

उन्होंने कहा- 'सलमान कभी भी इंवॉल्व नहीं होते। वो एक्टिंग में इंटरेस्टेड भी नहीं हैं और पिछले 25 सालों से नहीं है। वो काम पर आकर एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने की पावर में ज्यादा शौक है लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वो गुंडा हैं। मुझे दबंग से पहले इस बारे में पता नहीं था। सलमान बदतमीज हैं। वो गंदे इंसान हैं।'

PunjabKesari

 

उन्होंने कहा- 'सलमान खान बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के पापा हैं। वो ऐसी फिल्म फैमिली से आते हैं जो 50 सालों से इंडस्ट्री में हैं। सलमान इसे आगे लेकर जा रहे हैं। वो लोग सजा देने वाले लोग हैं। वो पूरी प्रोसेस को कंट्रोल करते हैं। अगर आप उनसे सहमत नहीं होते हैं तो वो आपके पीछे पड़ जाते हैं।'

PunjabKesari

 

बता दें कि अभिनव दंबग के डायरेक्टर थे। दबंग को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था। फिल्म में मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर था। अरबाज खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सोनू सूद विलेन के रोल में थे।डिंपल कपाड़िया, ओम पुरी, अनुपम खेर और महेश मांजरेकर जैसे स्टार्स भी थे।

 

फिल्म के दो और पार्ट आ चुके हैं। पहला पार्ट 2012 में रिलीज हुआ था. वहीं दूसरा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!