लंदन में Saiyaara का टाइटल ट्रैक गा रहे थे Arijit Singh: बीच में ही मैनेजमेंट ने गुल कर दी बिजली, अफरातफरी के बीच छोड़ना पड़ा स्‍टेज

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Sep, 2025 01:08 PM

arijit singh london concert turns chaos after allegedly power cut due curfew

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के सबसे पाॅपुलर स्टार हैं।  अरिजीत सिंह जब भी गाना गाते हैं हर कोई उनकी आवाज में खो जाता है। उनके कॉन्सर्ट की दीवानगी ही कुछ और है। वह फिल्मों में गाने के अलावा दुनियाभर में अपने शोज के जरिए आवाज का जादू फैलाते हैं। हाल ही...


मुंबई: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के सबसे पाॅपुलर स्टार हैं।  अरिजीत सिंह जब भी गाना गाते हैं हर कोई उनकी आवाज में खो जाता है। उनके कॉन्सर्ट की दीवानगी ही कुछ और है। वह फिल्मों में गाने के अलावा दुनियाभर में अपने शोज के जरिए आवाज का जादू फैलाते हैं। हाल ही में अरिजीत का लंदन में शो था जो अचानक रोक दिया गया।इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हाय-तौबा मची हुई है।

PunjabKesari

 

अरिजीत कॉन्‍सर्ट में 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक गा रहे थे। फिल्‍म में यह गाना फहीम अब्‍दुल्‍ला ने गाया है। स्‍टेज पर लाइव परफॉर्म कर रहे अरिजीत टाइटल ट्रैक का रिप्राइज्ड वर्जन गा रहे थे। दर्शक उन्‍हें सुनकर दीवाने हो गए लेकिन तभी अचानक बिजली काट दी गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

अरिजीत सिंह दो महीने पहले जुलाई में टेलर स्विफ्ट को पछाड़कर Spotify पर सबसे अध‍िक फॉलो किए जाने वाले कलाकार बने हैं। लंदन में एक तरफ जहां सिंगर का कॉन्सर्ट था वहीं कथित तौर पर रात 10:30 बजे के बाद कर्फ्यू का टाइम था। लिहाजा, अरिजीत के गाने के बीच में भी लोकल मैनेजमेंट ने बिजली काट दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Whatup (@thewhatup)

वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह के गाने में बीच में बिजली गुल होने से अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। बिजली गुल होने के बाद दर्शकों को अचानक इवेंट छोड़कर बाहर निकलते देखा जा रहा है।इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए @thewhatup ने लिखा- 'लंदन स्टेडियम ने कथित तौर पर रात 10:30 बजे कर्फ्यू के कारण अरिजीत सिंह के शो की बिजली काट दी। उन्हें स्‍टेज से फैंस को बाय कहने या गाना पूरा करने का भी मौका नहीं दिया गया।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!