पंजाब की मदद के लिए आगे आए सलमान खान: भेजी 5 नाव,  हुसैनीवाला से सटे कई गांव भी लेगें गोद

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Sep, 2025 10:24 AM

salman khan donates 5 boats for punjab flood rescue operations

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा है। पंजाबी और बाॅलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज के स्टार्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।इस लिस्ट में अब सलमान खान का नाम भी शामिल है। उनके फाउंडेशन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पांच नांव भेजी गई है। ये भी खबर है कि वो...

मुंबई: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा है। पंजाबी और बाॅलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज के स्टार्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।इस लिस्ट में अब सलमान खान का नाम भी शामिल है। उनके फाउंडेशन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पांच नांव भेजी गई है। ये भी खबर है कि वो गांवों को भी गोद लेंगे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर गांव का दौरा किया और सलमान खान के एनजीओ की तरफ से भेजी गईं 5 नावों को प्रशासन को सौंप दिया। 2 नाव को फिरोजपुर बॉर्डर पर जिला प्रशासन को सौंपा गया जबकि बाकी तीनों को पूरे राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जाएगा।

PunjabKesari

 

दीपक बाली ने ही बताया कि जब हालात नॉर्मल हो जाएंगे, तब सलमान खान की फाउंडेशन 'बीइंग ह्यूमन' हुसैनीवाला से सटे कई गांव को गोद लेगी और उनका फिर से विकास करने में योगदान करेगी।

PunjabKesari

अक्षय कुमार ने की 5 करोड़ की मदद

बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की अक्षय कुमार ने भी मदद की है। उन्होंने 5 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री खरीदने के लिए ये राशि दी है। अक्षय के अलावा रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स भी सामने आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!